उत्तर प्रदेश में कथावाचक कांड पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर दोनों राजनीतिक दल आपस में भिड़ गए हैं। इस बार इटावा में यादव बाहुल्य गांव में महिलाओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में ब्राह्मण कथावाचक को पीटा गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद के यूपी में यादव बनाम ब्राह्मण की लड़ाई को हवा मिल गई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
इटावा के दादरपुर की घटना से 5 दिन पुरानी है। इसका वीडियो दो दिन से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के रहने वाले पंकज उपाध्याय नाम के कथावाचक इटावा के जसवंत नगर इलाके के जनकपुर गांव में गए थे। गांव में कालीचरण नाम के एक व्यक्ति ने इन्हें भागवत कथा के लिए बातचीत करने के लिए बुलाया था। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कथावाचक पंकज उपाध्याय नशे की हालत में गांव की एक महिला के साथ चारपाई पर लेट गए। आरोप है कि विरोध करने पर पंकज ने गांव के लोगों से अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद गांव वालों ने उनकी पिटाई कर दी।
कथावाचक को आया था मिर्गी का दौरा
पंकज उपाध्याय फिरोजाबाद जिले के टूंडला इलाके में बालमपुर गांव में रहते हैं। पंकज उपाध्याय और उनके परिवार वालों का कहना है कि उनके साथ अत्याचार हुआ है। पंकज उपाध्याय का कहना है कि वह पिछले 10 वर्षों से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है और उनका दिल्ली के एम्स से इलाज चल रहा है। घटना वाले दिन भी उनको अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह अपने होश को बैठे। इस दौरान वह चारपाई पर गिर गए जहां पर एक महिला लेटी हुई थी लेकिन वहां लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जबकि पहले भी वह इस गांव में भागवत कथा कर चुके हैं।
बीजेपी और सपा ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहा गया कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में जातीय उन्माद को बढ़ा रही है। जिस तरीके से अखिलेश यादव एक घटना को यादव बना ब्राह्मण का रंग दे रहे हैं, ये उनकी साजिश का ही नतीजा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी आरोप लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पीडीए को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और वह लगातार पिछले दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को निशाना बना रही है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पीडीए का परिवार मजबूत हो रहा है इसलिए भारतीय जनता पार्टी नफरत की आग फैला रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
7 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
18 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
20 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines