Baby Born on hospital gate Sonbhadra: जनपद सोनभद्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, एक महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। बताया जा रहा है कि रात 2:00 बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हई, परिजनों ने अपने नजदीक रहने वाली आशा वर्कर को सूचित किया, आशा प्रसूता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचती लेकिन अस्पताल के गेट में ताला बंद था। महिला के पति सुजीत कुमार ने बताया कि आशा और परिजन एएनएम को फोन लगाया लेकिन काफी समय तक नहीं आई
यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रेमानंद महाराज के 5 पांडव? जो 24 घंटे रहते साथ, कोई सेना में था तो इंजीनियर तो कोई सीए
महिला के पति ने मीडिया के सामने क्या कहा
पति सुजीत कुमार ने बताया कि एएनएम ने अस्पताल की चाबी ना होने की बात कही, काफी समय बीत गया और प्रसूता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ही खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे बच्चों को जन्म दिया, प्रसव के बाद एएनएम मौके पर पहुंची और किसी तरह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, इस दौरान परिजनों ने एएनएम पर पैसा मांगने का भी आरोप लगाया है। वहीं, एएनएम का कहना है कि परिजनों ने अपनी खुशी से उसे 200 रुपये दिए हैं। मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला मुख्य चिकित्साधिकारी के भी संज्ञान में आया है।
म्योरपुर चिकित्सा अधीक्षक ने क्या कहा
इस बारे में म्योरपुर चिकित्सा अधीक्षक टीएन सिंह ने कहा कि मुझे भी मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी हुई है मैं वहां की एएनएम और चिकित्सा अधिकारी से मामले को लेकर बात की है। चाबी ना मिलने के वजह से कुछ देर हुई थी। इस दौरान परिजन प्राइवेट वाहन पर अस्पताल पहुंच गये, जहां अस्पताल के बाहर ही महिला का प्रसव हो गया, कुछ देर बाद ही एएनएम भी अस्पताल पहुंच गई और प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां तक पैसा लेने की बात है तो 200 रुपये परिजनों ने खुशी से दिया है, बीजपुर में प्रसव नहीं होता था तो कुछ दिन पहले ही एएनएम को वहां प्रसव के लिए रखा गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 1963 के बाद 5वीं बार यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार, 10 हजार लोगों का रेस्क्यू, NDRF अलर्ट
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
48 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
23 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines