Son Brutally Murdered Mother in Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मां-बेटे के अनमोल रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल बेटे ने छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद के कारण बड़ी ही बेरहमी से अपनी मां की हत्या कर दी। जिस मां 9 महीने अपनी कोख में रखा, उसी मां को युवक ने इतनी बेरहम मौत दी कि शव देखकर पुलिस तक रूंह कांप गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के पिता डिप्टी एसपी
पुलिस की दी जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक घर में सबसे छोटा था, उसके परिवार में मां-पिता और एक बड़ा भाई है। आरोपी के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत है, फिलहाल वो मुरादाबाद जिले में तैनात हैं। आरोपी का बड़ा भाई बाहर पढ़ने के लिए गया हुआ है। आरोपी देहरादून में ही मां के साथ रह कर पढ़ाई करता है, घटना वाले दिन उसकी मां के किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। मां-बेटे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने सब्बल उठा कर मां पर कई बार वार कर उसे जान से मार दिया।
मां की हत्या के बाद काटी हाथ की नस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक मां की हत्या करने बाद खुद की भी जान लेने की कोशिश की। मां को मौत के घाट उतारने के आरोपी ने अपने हाथ की नस काट ली।
आरोपी गिरफ्तार
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां मां के शव को देखकर उनकी भी रूह कांप गईं। पुलिस ने मौके पर सबसे पहले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: बेहोश किया, बेड पर लिटाया और फिर सबने बारी-बारी…मुंबई में BARC के फ्लैट में छात्रा से गैंगरेप
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले की जांच कर रहे एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अपनी मां की हत्या करने वाले युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है, जिसके लिए उसकी दवाई चल रही है। इसी वजह से आरोपी का स्वभाव काफी लड़ाई झगड़े वाला है। फिलहाल पुलिस उस बात का पता लगाने में जुटी हुई है जिसकी वजह से युवक ने मां की हत्या की है।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
52 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines