उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पिछले 48 घंटे में गोलीबारी की तीन घटना सामने आई है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार को दिनदहाड़े पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी (35) की गोली मारकर हत्या की घटना के ठीक एक दिन बाद दो अलग-अलग जगहों पर गोली चलने की घटना सामने आई हैं। सोमवार शाम को दो घंटे के अंतराल पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलियां चली हैं।
स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष
वहीं, लगातार हो रही गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और उनके अंदर पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। उनका कहना है कि ताबड़तोड़ गोलीकांड से पुलिस के इकबाल को चुनौती दी जा रही है।
वकील के मुंशी और एक अन्य युवक को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक वकील के मुंशी और एक अन्य युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली और रामकोट थाना क्षेत्र में गोली चली है।
एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या
इससे पहले शनिवार को सीतापुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पत्रकार को घायल समझकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उस दिन दोपहर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी बाइक से सीतापुर गए थे। जहां से वापस महोली अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हेमपुर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राघवेंद्र के गिरते ही हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें:- दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, लखनऊ से सटे सीतापुर में हुई वारदात
जांच में जुटी है पुलिस
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वारदात इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
5 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
6 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines