Sitapur Journalist Murder : उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे सीतापुर में एक पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। पत्रकार पर हमला लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
गोली लगने से घायल पत्रकार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी बाइक से सीतापुर गए थे, जहां से वह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को हमलावरों ने पहले टक्कर मारी और फिर गोली मार दी गई। आसानी से हमलावर फरार भी हो गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमपुर रेलवे क्रासिंग पर बने ओवर ब्रिज के पास बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि मृतक पत्रकार लगाकर धान खरीद को लेकर खबरें प्रकाशित कर रहे थे।
पुलिस बोली -जल्द करेंगे हत्याकांड का खुलासा
पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से भी बातचीत हो रही है। पुलिस के अनुसार, हत्यारों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गईं हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही हम इस हत्याकांड का खुलासा करेंगे
इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि बदमाशों के प्रति कड़ाई के दावे के बावजूद दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद सवाल उठाना लाजमी है कि क्या वाकई यूपी में बदमाशों पर लगाम लग पाया है?
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
10 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines