Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार को यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती के नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान हुए कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। वहीं पीएम मोदी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग की माध्यम से नव नियुक्त सब इंस्पेक्टर्स के साथ संवाद किया। पीएम ने कहा कि ये रोजगार मेला नौ हजार परिवारों के लिए खुसियों की सौगात है।
यूपी पुलिस और ज्यादा सशक्त होगीः पीएम मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह रोजगार मेला 9,055 परिवारों को खुशियों की सौगात देकर प्रदेश में सुरक्षा की भावना को और ज्यादा मजबूत कर रहा है। नई भर्तियों के साथ यूपी पुलिस ज्यादा सशक्त और बेहतरीन होगी। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जिन युवाओं को आज नियुक्ति पत्र मिला है उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं।
https://twitter.com/ANI/status/1629734541123555329
सीएम योगी ने कार्यक्रम को किया संबोधित
इसके बाद पीएम ने कहा कि पिछले कई महीनों से किसी न किसी भाजपा शासित राज्य में रोजगार मेले लग रहे हैं। ये प्रतिभावान युवा सरकारी तंत्र में नए विचार और दक्षता लाने में कर रहे हैं मदद। वहीं सीएम योगी ने कहा कि आज अमृत काल में भारत ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की अध्यक्षता कर रहा है। देश-विदेश से आए लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि यूपी के युवाओं को आज नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाया है।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1629717912432037889
पहले महिलाएं घरों में कैद रहती थींः डिप्टी सीएम
कार्यक्रम के दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले भर्तियों में सिर्फ खास जातियों की ही भर्ती की जाती थी, लेकिन आज भर्तियां दक्षता और योग्यता के आधार पर भर्तियां की जाती है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में महिलाएं घरों में कैद रहती थी। हमारी सरकार ने प्रदेश में एक सुरक्षा का माहौल खड़ा किया है।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines