यूपी पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर दाग लगा है. यूपी पुलिस में तैनात एक दरोगा की हरकत ने पूरे पुलिस विभाग की छवि पर ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं. मेरठ की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दरोगा ने गुस्से में आकर उसकी स्कूटी और उसके बेटे की मोटरसाइकिल में आग लगा दी.
दरोगा की नियत हुई खराब
मेरठ के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है. महिला ने थाना लोहिया नगर मेरठ में शिकायत दर्ज कराई आरोप लगाया स्नेह प्रकाश आजाद दरोगा की पत्नी मेकअप करने के लिए पार्लर में आती रहती थी. उनकी पत्नी और स्नेह प्रकाश आजाद से जान पहचान हो गई, इस बीच दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद की नियत बिगड़ गई और पुलिस का रौब दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा.
यह भी पढ़ें: Explainer : पहले गवर्नर हाउस, फिर राजभवन और अब लोकभवन : जानिए, नाम बदलने के पीछे सरकार की मंशा
शिकायत पर भड़का दरोगा
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दरोगा की पत्नी से शिकायत की पत्नी की शिकायत करने पर दरोगा स्नेहा प्रकाश आजाद भड़क गया और लगातार पार्लर संचालिका का ब्यूटी पार्लर बंद करने की धमकी देने लगा. ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ये भी आरोप लगाया कि संबंध बनाने से इनकार करने पर 29 नवंबर को दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा, जिसका विरोध करने पर दरोगा और उसके साथी ने मारपीट की और वहां खड़ी महिला की स्कूटी और बेटे की मोटरसाइकिल में आग लगा दी.
स्कूटी और बाईक में लगा दी आग
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दारोगा के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया थाना लोहिया नगर में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी और इस पूरे मामले की जांच की गई तो मामला मारपीट, गाली गलौज और गाड़ियों में आग लगाने की बात सामने आई. इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.
एक आरोपी जिला बागपत में सब इंस्पेक्टर के पद पर है और निलंबित चल रहा है. उसको गिरफ्तार किया गया है दूसरा आरोपी आदिल को गिरफ्तार किया गया है आगे की वैधानिक कार्रवाई और अन्य आरोपी की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
4 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
15 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines