ग्रेटर नोएडा में शाहबेरी मार्ग का चौड़ीकरण और मरम्मत का काम 25 मार्च से शुरू होगा। शाहबेरी मार्ग की 3 किलोमीटर लंबाई में दोनों तरफ 1.5 मीटर चौड़ीकरण की आवश्यकता है। इस परियोजना को पूरा होने में करीब 20 दिन लगेंगे। रास्ते के चौड़ीकरण से आने वाले समय में जाम की स्थिति कम होगी। लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
बता दें कि मरम्मत और चौड़ीकरण के काम के चलते इस मार्ग वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान आसपास के रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जाम से बचने के लिए और यातायात दबाव को कम करने के लिए पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, ताकि किसी भी वाहन चालक को असुविधा का सामना न करना पड़ा।
सड़क चौड़ीकरण से जाम से मिलेगी निजात
फिलहाल शाहबेरी मार्ग ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इटेडा गोल चक्कर से शुरू होकर आस-पास के क्षेत्रों तक पहुंचता है, जिसकी चौड़ाई 3 मीटर है। एक लेन वाली यह सड़क अक्सर इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम का कारण बनती है। साथ ही नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से इस रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव और भी बढ़ जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस सड़क को चौड़ा करने का निर्णय लिया है।
सड़क के दोनों किनारों को किया जाएगा चौड़ा
प्राधिकरण अधिकारी का अनुमान है कि सड़क का चौड़ीकरण दोनों किनारों पर 1.5-मीटर किया जाएगा। दो ट्रैफिक लेन बनने से यातायात सुगम होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ती आबादी और ट्रैफिक जाम के कारण इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग की गई थी। शाहबेरी मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती है। मरम्मत और चौड़ीकरण के बाद यह सड़क यात्रा की स्थिति को बेहतर करेगी।
मौजूदा योजनाओं के अनुसार, इस क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के निर्माण की आवश्यकता है। परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) द्वारा डेवलप किया जा रहा है। शाहबेरी मार्ग के विस्तार और मरम्मत कार्यों के पूरा होने के बाद चारमूर्ति राउंड अबाउट अंडरपास के काम की गति में तेजी आएगी। अधिकारियों ने शाहबेरी मार्ग चौड़ीकरण कार्य को प्राथमिकता दी है, क्योंकि इस क्षेत्र में रूट डायवर्जन के दौरान अधिकारियों को इस मार्ग की आवश्यकता होगी।
सड़क चौड़ीकरण के दौरान इस रूट से जाएं
1. इटहेडा गोलचक्कर से शाहबेरी होते हुए गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन किसान चौक या गौर सिटी मॉल चौक से तिगरी गोलचक्कर की ओर ताज हाइवे से होते हुए अपने डेस्टिनेशन की ओर आगे जा सकते हैं।
2. तिलपता से शाहबेरी होते हुए गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन एक मूर्ति गोलचक्कर से दाहिने मुड़कर रोजा चौक से छपरौला फ्लाईओवर या छपरौला रेलवे फाटक से लाल कुआं (गाजियाबाद) होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते है।
3. एबीईएस गाजियाबाद या एनएच-24 की ओर से शाहबेरी होते हुए नोएडा या ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले वाहन शाहबेरी के रास्ते से न जाकर, एनएच 24/ विजयनगर बायपास मार्ग से ताज हाइवे से तिगरी गोलचक्कर होते हुए किसान चौक या गौर सिटी मॉल चौक से आगे अपने डेस्टिनेशन की ओर जा सकते हैं।
ट्रैफिक असुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
शाहबेरी-ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मार्ग चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्य के चलते यातायात प्रभावित रहने वाला है। इस दौरान यातायात असुविधा की स्थिति में वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
19 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
21 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
23 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines