Seema Haider Karva Chauth Vrat: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी में बुधवार को एक दिलचस्प पल सामने आया। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। सीमा हैदर इस दौरान लाल लहंगे में नजर आईं। रात को चांद निकला तो सीमा ने व्रत खोलकर पति के पैर छूए।
वहीं सचिन ने उन्हें मंगलसूत्र गिफ्ट किया। इस दौरान सीमा हैदर काफी खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही सचिन ने अपने हाथों से मंगलसूत्र पहनाया तो सीमा ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया। सीमा-सचिन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सीमा के भारतीय परंपराओं में ढलकर करवाचौथ का व्रत रखने के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वह माताजी की ओर से भेजी गईं गिफ्ट दिखाती नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेरे मायके से मेरे लिए तोहफे आए हैं। सीमा ने इन्हें दिखाते हुए कहा मां ने सास, पति देव के लिए कपड़े और मेरे लिए लहंगा, ज्वैलरी, बिछुए और सेंडल भेजे हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर?
पिछले दिनों सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आईं थीं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। जब बच्चा होगा तो सभी के सामने आ जाएगा। एक न एक दिन तो बच्चा होना ही है। सीमा हैदर ने इस दौरान ये भी कहा कि उनके यूट्यूब चैनल से कमाई होने लगी है। पहली बार 45 हजार रुपये आए हैं।
पकिस्तान के खैरपुर मीर जिले की रहने वाली हैं सीमा हैदर
पिछले दिनों सीमा हैदर की पहली शादी का मैरिज सर्टिफिकेट सामने आया था। जिसमें रिंद बिरादरी की मुस्लिम होने का पता चला था। सीमा मूल रूप से पकिस्तान के खैरपुर मीर जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम गुलाम रजा है। जब सीमा की पहली शादी हुई तब उनकी उम्र 19-20 साल के बीच थी। उनके 4 बच्चे भी हैं, जो कि नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रहे हैं। सचिन मीणा और सीमा हैदर की लव स्टोरी पबजी खेलते हुए शुरू हुई थी। इसके बाद सीमा हैदर ने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत तक का सफर तय किया।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines