Seema Haider News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सख्त रवैया उन लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है जो पाकिस्तानी भारत में रह रहे हैं। दरअसल भारत सरकार ने पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिया है, ऐसे में अब सभी पाकिस्तानियों की पाक वापसी निश्चित है। इसी बीच सीमा हैदर जो सचिन के प्यार में सरहदें पार कर भारत आई थी चर्चा में छाई हुई है। उसे डर है कि कहीं उसे भी वापस तो नहीं जाना पड़ेगा, ऐसे में वो भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रही है और एक मौका मांग रही है हिंदुस्तान में रहने का। उससे पाकिस्तान जाने के बारे में पूछा तो वो रो पड़ी और बोली मैं वहां नहीं जाना चाहती हूं।
मैं भारत में ही रहना चाहती हूं
पहलगाम आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। हर किसी के दिल में पाक के खिलाफ सिर्फ नफरत ही नफरत दिखाई दे रही है। इसी बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर सवालों के घेरे में आ गई है। सरकार ने तो साफ तौर पर कह दिया है कि सभी पाकिस्तानियों को भारत जाना होगा, लेकिन सीमा जाने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि वो मिट जाएगी लेकिन भारत से नहीं जाएगी।
यह भी पढ़ें: भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट
मेरी जिंदगी खत्म हो जाएगी
सीमा हैदर ने बोला कि वो भारत से जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती है। अगर वो यहां से वापस पाकिस्तान जाती है तो उसकी जो जिंदगी खत्म ही हो जाएगी। उसने कहा कि वो एक औरत है एक मां है और भारत की बहू है। ऐसे में उसे एक मौका दिया जाए। उसने साफ तौर पर कहा कि पाक जाने पर उसके साथ उसकी बेटियों की जिंदगी भी खतरे में होगी।
मुझपर भरोसा करें
सीमा हैदर ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार उस पर एक बार भरोसा करे और उसे यहां रहने दे। उसका कहना है कि पाक जाने पर गुलाम हैदर उसे नहीं छोड़ेगा। उसने बोला कि वो सचिन के प्यार में यहां तक आई है और यहां से अब जाना नहीं चाहती। सीमा का कहना है कि उसके और उसके घरवालों के अलावा आसपास के लोगों के भी फोन ट्रेस किए जा रहे हैं। उसने कहा कि मैं पाकिस्तानियों का नाम सुनना तक पसंद नहीं करती हूं तो वहां जाने के बारे में तो सोच भी नहीं सकती हूं। मैं मर जाऊंगी मिट जाऊंगी लेकिन वापस नहीं जाऊंगी।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान, बोले बिना वीजा भारत में घुसी
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
49 mins agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
18 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
21 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines