हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'इसको निकालो यहां से...' सीमा हैदर पर भड़क गईं मिथलेश भाटी, क्यों आ गया रोना?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में बढ़ते तनाव के बीच सीमा हैदर ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि वह पाकिस्तान नहीं लौटना चाहती। उन्होंने मोदी और योगी से भारत में रहने की इजाजत मांगी है। वहीं मिथलेश भाटी भड़क गई हैं।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव पैदा हो गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के नागरिकों को अपने-अपने देश छोड़ने का निर्देश दे दिया है। इसी बीच पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या सीमा हैदर पाकिस्तान वापस जाएंगी, या उन्हें भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी?

सीमा हैदर की अपील

सीमा हैदर इस समय उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। आतंकी हमले के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रोते हुए इस घटना पर दुःख व्यक्त कर रही हैं। हालांकि, सीमा को पाकिस्तान भेजे जाने को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं सीमा हैदर ने भावुक अपील करते हुए कहा है, “मैं पाकिस्तान की बेटी जरूर हूं, लेकिन अब भारत की बहू हूं। कृपया मुझे भारत में रहने दिया जाए।”


वहीं सीमा हैदर को लेकर मिथलेश भाटी का कहना है कि जो लोग वैध कागजों के साथ भारत आए थे, उन्हें सरकार वापस भेज रही है, लेकिन अवैध रूप से आई सीमा हैदर को क्यों नहीं भेजा जा रहा? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “इसको क्यों रखना है? पाकिस्तान की हवा भी खराब है, आंखों में चुभती है। इसे सिर्फ बच्चा पैदा करना था, यही इसकी मजबूरी थी ताकि भारत में रहने का बहाना मिल सके। इसे भी यहां से निकाल फेंको।”

मिथलेश भाटी का वीडियो


इस बीच सीमा हैदर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारत में रहने की इजाजत देने की अपील करती नजर आ रही हैं। वह वीडियो में कहती हैं, “मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी से निवेदन करती हूं कि मुझे भारत में रहने दिया जाए।” सीमा ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म भी दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें