हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साहिल और मुस्कान को एक चूक ने पहुंचाया जेल, पड़ोसी ने पुलिस को बताई आंखोंदेखी

मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को एक गलती ने जेल पहुंचाया। पड़ोसी के बयान से एक सच सामने आया है, जिसके बारे में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में भी बताया। सौरभ राजपूत की हत्या का खुलासा ड्रम की वजह से हुआ था, वरना शायद सच सामने ही न आता। आइए मामला जानते हैं…

विज्ञापन
Muskan Rastogi, Sahil Shukla

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ राजपूत मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल और मुस्कान को उस ड्रम ने सलाखों के पीछे पहुंचाया, जिसमें उन्होंने सौरभ राजपूत के शव के टुकड़े छिपाए थे। दोनों ने शव के टुकड़े उसमें भरकर सीमेंट से सील तो कर दिया, लेकिन उसके वजन का अंदाजा नहीं लगाया था। यही गलती उन्हें महंगी पड़ गई।

दोनों ने हिमाचल से लौटकर ड्रम को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए दोनों ने प्लानिंग की। मकान मालिक भी मकान खाली करने को कहा चुका था। इसलिए मुस्कान ने सबसे पहले ड्रम को उठवाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी यह कोशिश फेल हो गई। इसी वजह से उसकी और साहिल की करतूत का खुलासा हो गया। परिणामस्वरूप दोनों अब जेल में हैं।

ज्यादा वजन के कारण मजदूर ड्रम उठा नहीं पाए

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, एक पड़ोसी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मजदूर ड्रम को उठाकर रेहड़ी में लोड कर रहे थे, लेकिन वे ड्रम को उठा नहीं पाए। जद्दोजहद में ड्रम का ढक्कन खुल गया और उससे आई दुर्गंध से मजदूरों के उल्टियां लग गई। ड्रम उठाने में असमर्थ और बदबू से परेशान हुए मजदूर वहां से चले गए। पड़ोसी भी उस दुर्गंध से परेशान हुए।

विज्ञापन

पड़ोसी ने बताया कि साहिल अक्सर मुस्कान से मिलने घर आता था। वह बहुत अच्छी तरह से व्यवहार करती थी। कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कुछ कर सकती है। 3 मार्च को हत्या होने की कोई भनक तक नहीं लगी। 17 मार्च को उसे अकेले चुपचाप बैठे देखा। अब उसकी करतूत का पता चलने के बाद सोच रहा हूं कि वह उस दिन ड्रम को ठिकाने लगाने के बारे में ही सोच रही होगी।

ड्रम के कारण ही मुस्कान को मौके से भागना पड़ा

बता दें कि 3-4 मार्च की रात को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। हत्या करके शव के टुकड़े ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया और फिर दोनों हिमाचल ट्रिप पर चल गए। वहां से 13 दिन बाद लौटे तो मुस्कान की एक गलती के कारण वारदात का खुलासा हो गया। ड्रम उठवाने के दौरान मौके पर मची हलचल को देखकर मुस्कान घबरा गई थी और अपने माता-पिता के घर पहुंच गई।

विज्ञापन

शुरू में उसने सौरभ की बहन और उसके जीजा पर हत्या का आरोप लगाने की कोशिश की, लेकिन जब उसके माता-पिता ने उससे पूछताछ की तो मुस्कान ने स्वीकार किया कि उसने और साहिल ने सौरभ की हत्या की है, जांच में पाया गया है। उसके माता-पिता फिर उसे पुलिस स्टेशन ले गए, जहां उसने पुलिस को हत्या में अपनी और साहिल की भूमिका के बारे में बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और अब वे न्यायिक हिरासत में हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola