Sanjeev Jeeva Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को फिर से भारी संख्या में पुलिस थी। एक शख्स को पेशी पर लाया गया। इसी दौरान एक अन्य शख्स ने उस पर फायरिंग कर दी। कोर्ट में भगदड़ मच गई।
इसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को जमीन पर गिराकर दबोच लिया। चौंकिए नहीं, ये कोई नई वारदात नहीं है, बल्कि बुधवार को लखनऊ सिविल कोर्ट में हुई गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के सीन को रीक्रिएट किया गया था।
कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हुई थी हत्या
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर और मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रहे संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा को लखनऊ की सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। तभी अजय नाम के शख्स ने उस पर फायरिंग कर दी।
बताया गया है कि करीब सात गोलियां संजीव जीवा को लगी थीं। उसके अलावा उसे पेशी पर लाए दो सिपाहियों और एक डेढ़ साल की बच्ची को भी गोली लगी थी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1667198977337597952
ज्वाइंट सीपी की निगरानी में हुई जांच
पुलिस ने मौके पर ही फायरिंग करने वाले आरोपी को दबोच लिया था। प्रदेश सरकार ने मामले का गंभीरता के साथ संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। एक एसआईटी का भी गठन किया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार को एसआईटी मैंबर ज्वाइंट सीपी नीलाबाज चौधरी की मौजूदगी में टीम कोर्ट पहुंची। जहां एसआईटी और जिला पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने कोर्ट में संजीव उर्फ जीवा की हत्या का सीन रीक्रिएट किया।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines