Sanjeev Jeeva Murder Case: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के दूसरे दिन उसकी पत्नी पायल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। पायल ने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने और खुद की हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की। यह भी मांग की कि उसे गिरफ्तार न किया जाए। यूपी की योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अगर वह अंतिम संस्कार में शामिल होती हैं तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 9 जून को अगली सुनवाई की तारीख तय की है।
दरअसल, मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर संजीव माहेश्वरी जीवा को बुधवार की दोपहर करीब 3:55 बजे लखनऊ सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। जैसे ही वह कोर्ट पहुंचा, वकील के वेश में आए एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। जिसमें जीवा, 2 पुलिस वालों और 1.5 साल की बच्ची घायल हो गए।
इलाज के दौरान संजीव उर्फ जीवा की मौत हो गई। जबकि पुलिस कांस्टेबल और लड़की दोनों स्थिर हैं। उनका इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाले को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम विजय यादव है। वह जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
https://twitter.com/ANI/status/1666699199008894976?s=20
सीएम योगी ने घायल बच्ची से की मुलाकात
सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायल बच्ची से मुलाकात की। उसके सिर पर हाथ फेरते हुए उसकी मां को सांत्वना दी। डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बच्ची के सीने पर गोली लगी है।
केजीएमयू मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर विपिन पुरी ने कहा कि बच्ची की हालत स्थिर है और स्वस्थ होने के बाद उसे उसके घर भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में ट्रक बेकाबू होकर कार पर पलटा, दो बच्चों समेत सात की मौत
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines