Sanghamitra Maurya Contest Against Dimple Yadav : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। बीजेपी इस बार यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत का दंभ भर रही है । मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। सपा ने मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है । वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर अभी तक बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस सीट पर बीजेपी संघमित्रा मौर्या को टिकट दे सकती हैं ।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के सामने संघमित्रा मौर्या को बीजेपी चुनावी मैदान में उतार सकती हैं। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है।लेकिन इस बार बीजेपी खास रणनीति के तहत यहां उम्मीदवार उतारना चाहती है। बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी ने संघमित्रा मौर्या का टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को प्रत्याशी बनाया ।लेकिन अब चर्चा है की बीजेपी संघमित्रा मौर्या को मैनपुरी लोकसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है।
पार्टी सूत्रों का कहना है की दिल्ली हाईकमान ने प्रदेश कमेटी से संघमित्रा मौर्या के बारे में रिपोर्ट मांगी है कि अगर संघमित्रा को मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ाया जाए तो जीतने की कितनी संभावना है।मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 288461 मतों से चुनाव हराया था।इस बार भी सपा ने मैनपुरी से डिंपल यादव को टिकट दिया है।लेकिन बीजेपी यहां से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा को टिकट देकर चुनाव की लड़ाई को दिलचस्प करना चाहती है।
कौन है संघमित्रा मौर्या?
संघमित्रा मौर्या स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं और यूपी की बदायूं सीट से बीजेपी सांसद हैं। बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में संघमित्रा मौर्या ने सपा नेता धर्मेंद्र यादव को हराया था। लेकिन इस बार बीजेपी ने संघमित्रा का टिकट काटकर दुर्विजाय शाक्य को बदायूं सीट से प्रत्याशी बनाया है।
क्या है मैनपुरी का जातीय समीकरण ?
कुल मतदाता -1787147
यादव -456235
शाक्य -312912
ठाकुर – 211530
ब्राह्मण -127427
लोधी- 116325
वैश्य- 73261
मुस्लिम- 70221
बघेल -71713
अनुसूचित जाति के मतदाता -162220
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines