Sambhal Cold Storage Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में कोल्ड स्टोरेज के मालिक रोहित अग्रवाल और अंकित अग्रवाल को पुलिस ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) से गिरफ्तार किया है। कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से हुए हादसे में 14 लोगों के मौत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिलाधिकारी और डीआईजी ने पुष्टि
जानकारी के मुताबिक डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर और जिलाधिकारी संभल मनीष बंसल ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुष्टी की है। बता दें कि संभल जिले के चंदौली इलाके में गुरुवार (16 मार्च) को कोल्ड स्टोरेज की छत भरभरा कर गिर गई थी। इस दौरान यहां काफी संख्या में मजदूर आलू की लदाई के काम में लगे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
राहत कार्य में लगे NDRF और SDRF
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि छह के नीचे करीब 20-25 मजदूर दबे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को बुलाया गया। टीमों ने मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कुल 14 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। जबकि 10 लोगों को मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ेंः Sambhal Cold Storage Accident: मरने वालों की संख्या हुई 14, घायलों से मिलने संभल पहुंचे CM योगी
सीएम योगी ने किया था 2-2 लाख रुपये की मदद का ऐलान
हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया। साथ ही कहा कि जो घायल अस्पताल में भर्ती हैं, उनका मुफ्त इलाज होगा। साथ ही शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंच कर सीएम ने घायलों से मुलाकात की। उनका हाल जाना।
हादसे के बाद पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
शासन की ओर से मंडल स्तर के अधिकारियों को इस हादसे की जांच के बाद जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि हादसे के बाद अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक रोहित अग्रवाल और अंकित अग्रवाल को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Diazepam)
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
45 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
53 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
10 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
20 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
20 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines