SP leader Ravi Prakash Verma Join congress party: सपा के बड़े चेहरों में गिने जाने वाले पार्टी के महासचिव व पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने आखिरकार कांग्रेस का हाथ थाम ही लिया। आज से ठीक 3 दिन पहले ही रवि वर्मा ने सपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में जाने को लेकर इशारा कर दिया था। जिसके बाद सोमवार को पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कार्यालय में रवि प्रकाश वर्मा को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। आपको बताते चलें कि रवि प्रकाश वर्मा के साथ उनकी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
समाजवाद के सिद्धांतों से भटकी है सपा : पूर्व सांसद रवि वर्मा
कांग्रेस की सदस्यता लेने के दौरान रवि प्रकाश वर्मा ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी अपने समाजवाद के सिद्धांतों से भटक गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा में पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो गई है। हम सभी ने कड़ी मेहनत औऱ कठिन परिश्रम करके साइकिल के निशान को उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाया है लेकिन इतने संघर्षो के बाद अब सपा में काम करना मुश्किल हो रहा है। पूर्व सांसद रवि वर्मा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में मेहनती लोगों के साथ आम जनमानस की आवाज उठाने वालों के लिए जगह नहीं बची है, जिसके चलते सपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस का हाथ’ थामेगा सपा का ये बड़ा चेहरा, लोकसभा चुनाव में यूपी के कुर्मी वोट बैंक पर होगा सीधा कब्जा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की थी मुलाकात
आपको बताते चलें कि बीते शनिवार को पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा और उनकी बेटी डॉ. पूवी वर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करते हुए एक्स पर फोटो शेयर किया था। इस दौरान उनहोंने अपने पोस्ट में लिखा था कि अब बड़ों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ने का वक्त है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के शेयर होने के बाद से लगातार उनके समर्थकों और कांग्रेसियों ने उनके इस फैसले को स्वागत योग्य कदम बताया था।
यह भी पढ़ें: ‘इस विधानसभा से जीतने वाली पार्टी प्रदेश में बनाती है सरकार’, बैतूल के फैसले पर तय होता है मध्यप्रदेश का भविष्य
कांग्रेस में शामिल होना सपा के लिए एक बड़ा झटका
आपको बताते चलें कि रवि प्रकाश वर्मा का कांग्रेस में जाना समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा ऱहा है। वहीं, कांग्रेस ज्वॉइन करने के साथ ही रवि प्रकाश के जरिए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी के भीतर कुर्मी वोटबैंक को साधने की कवायत तेज करेगी। इतना ही नहीं, अब उनके कांग्रेस के पाले में जाने से यूपी के खीरी जिला ही नहीं बल्कि धौरहरा, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर बाराबंकी समेत आसपास के अन्य लोकसभा क्षेत्रों पर भी भारी राजनीतिक असर पड़ेगा। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव में कुर्मी समाज निर्णायक की भूमिका में देखा जाता है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
9 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
11 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
13 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines