International Cricket Stadium : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के गांजरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने जा रहे हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर वह लाल कुर्ते में नज़र आए।
महिला रैली को भी संबोधित करेंगे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हाल ही में संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में एक महिला रैली को भी संबोधित करेंगे। उनका यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे वाराणसी के राजातालाब के गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के लिए तैयार हैं। सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 121 करोड़ खर्च कर रही है, वहीं बीसीसीआई इसके लिए 330 करोड़ खर्च कर रही है।
क्रिकेट हस्तियां भी रहेंगी मौजूद
बता दें कि इस मौके पर कई क्रिकेट हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव, करसन घावरी, दिलीप वेंगसरकर, मदनलाल, गुडप्पा विश्वनाथ के अलावा यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव आदि मौज़ूद रहेंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines