Rudraprayag Landslide: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार श्रद्धालु केदारनाथ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के तहत तरसाली में कार पर पहाड़ से मलबा आ गिरा।
जानकारी के मुताबिक, 12 घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया। शनिवार को कार में पांच शव मिले। बताया जा रहा है कि सभी तीर्थयात्री गुजरात के रहने वाले थे। अधिकारियों के मुताबिक, तारसाली में पहाड़ से मलबा गिरने के बाद केदारनाथ हाईवे का 60 मीटर हिस्सा खाई में बह गया।
उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 14 अगस्त तक रेड और ऑरेंज अलर्ट
अधिकारियों के मुताबिक, लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ जाने वाले गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाइवे पर लंबा जाम लग गया। उधर, रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया है कि जावड़ी, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, काकड़ागाड़ के आगे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि रुद्रप्रयाग समेत उत्तराखंड के कुछ जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 में से अधिकांश जिलों में 11 से 14 अगस्त तक ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
जानें, इन राज्यों में अगले 24 घंटे में मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब समेत 13 राज्यों के लिए भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, इनके अलावा सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु में भी बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
11 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
12 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines