हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

चंदौली में RPF की बड़ी कामयाबी, 9 बच्चे तस्करों के चंगुल से छुड़ाए

यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश देती है कि सतर्कता और सख्ती से मानव तस्करी जैसे अपराधों को रोका जा सकता है। इस ऑपरेशन ने 9 मासूमों को एक खौफनाक भविष्य से बचा लिया। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
RPF
पीयूष आनंद, चंदौली

चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन और चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग ट्रेनों से 9 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से आजाद कराया। इस ऑपरेशन में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

तीन ट्रेनों से बच्चे छुड़ाए गए

संयुक्त टीम ने डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग अभियान के दौरान तीन ट्रेनों से बच्चों को बचाया और तस्करों को धर-दबोचा। जिसमें गरबा एक्सप्रेस (12938) ट्रेन से चार बच्चों को बचाया गया और झारखंड के चतरा जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रानी कमलापति एक्सप्रेस (01666) से दो बच्चों को छुड़ाया गया और बिहार के खगड़िया निवासी एक तस्कर पकड़ा गया और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (12987)से तीन बच्चों को बचाया गया और बिहार के कैमूर जिले के चाँद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

बच्चे बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले

मुक्त कराए गए सभी 9 बच्चे बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। तस्करों का इरादा इन बच्चों को किसी गलत काम में फंसाने का था, लेकिन टीम की मुस्तैदी ने उनकी साजिश नाकाम कर दी।

पुलिस के हवाले किए तस्कर

गिरफ्तार तीनों तस्करों को RPF ने आगे की जांच के लिए मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह तस्करी गिरोह कहां और कैसे काम कर रहा था।

RPF की बड़ी सफलता

RPF इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि इस तरह की मानव तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। टीम की सतर्कता की वजह से बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सका।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें