कहते हैं भगवान की भक्ति में अगर सच्ची श्रद्धा हो, तो कोई भी बाधा आस्था के रास्ते में दीवार नहीं बन सकती। ऐसा ही एक जीता-जागता उदाहरण है 14 वर्षीय यश। दिल्ली के शाहदरा का रहने वाला एक बाल श्रद्धालु, जो सिर्फ साइकिल के सहारे 12 ज्योतिर्लिंगों की कठिन और दिव्य यात्रा पर निकला है।
कौन है यश?
यश अब तक 32,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है और देश के 8 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुका है। वर्तमान में वह ऋषिकेश से पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद उसका अगला पड़ाव होगा रामेश्वरम, और फिर बचे हुए दो ज्योतिर्लिंग। अनुमान है कि इस पूरे अभियान को पूरा करने में यश को अभी करीब दो साल का समय और लगेगा।
ये भी पढ़ें: 2 मई से केदारनाथ और 4 मई से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
परिवार के लिए ली भगवान शिव की शरण
यश का कहना है कि वह एक गरीब परिवार से है और उसके घर में एक गंभीर समस्या है, जिसके समाधान के लिए उसने भगवान शिव की शरण ली है। भगवान भोलेनाथ में उसकी आस्था इतनी अडिग है कि 13 महीने पहले वह घर से बिना पैसे, सिर्फ एक साइकिल और शिव नाम की ताकत के साथ निकल पड़ा और निरंतर चल रहा है।
ये हैं रहने-खाने के ठिकाने
यश अपनी रातें पेट्रोल पंपों पर तंबू लगाकर बिताता है, खाना राहगीरों और श्रद्धालुओं की मदद से मिलता है और फिर भी न कोई थकान, न कोई शिकवा। बस दिल में भगवान के दर्शन की ललक। यश का मानना है कि जो मदद उसे रास्ते में मिलती है, वो भोलेनाथ की कृपा और चमत्कार का ही हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: नोएडा फिल्म सिटी को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट का पीएम करेंगे शिलान्यास
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
3 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
20 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines