Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की पॉश हाउसिंग सोसायटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में शनिवार को लिफ्ट खराब हो गई। 4 मंजिल पर अचानक लिफ्ट रुक जाने से उसमें सवार कई लोग फंस गए। करीब आधे घंटे तक लोग लिफ्ट में कैद रहे। कड़ी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम के कर्मचारियों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। लिफ्ट फंसने की घटना के बाद निवासियों ने जमकर हंगामा किया।
बार-बार बजाया अलार्म
लिफ्ट में फंसे लोगों की ओर से बार-बार अलार्म बजाए जाने और मदद के लिए पुकारे जाने के बावजूद सोसायटी का मेंटेनेंस स्टाफ समय पर नहीं पहुंचा। निवासियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए खुद ही प्रयास कर लिफ्ट का दरवाजा खोला और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि कुछ देर बाद मेंटेनेंस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लिफ्ट में फंसे लोगों की घबराहट और परेशानी साफ देखी जा सकती है। सोसायटी के निवासियों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लिफ्ट मेंटेनेंस की जिम्मेदार एजेंसी पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है।
पहले भी हो चुकी घटना
निवासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई हो। पहले भी लिफ्ट में तकनीकी खराबी और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सोसायटी निवासी अंकित अग्रवाल ने बताया हम अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ यहां रहते हैं। इस तरह की घटनाएं न सिर्फ डरावनी है बल्कि भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5 साल में लगे 1 लाख से ज्यादा उद्योग, महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
12 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
14 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
14 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
16 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
17 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
20 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines