Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की मूर्ति स्थापना को लेकर एक अहम बैठक की है। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई हैं। बताया गया है कि एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया जाएगा।
मंदिर के भूतल का निर्माण इस तारीख तक हो जाएगा पूरा
जानकारी के मुताबिक रामलला प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन इसके जनवरी 2024 में होने की प्रबल संभावना है। शुभ तिथि निर्धारित करने के लिए ट्रस्ट ज्योतिषाचार्यों से परामर्श कर रहा है। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया है कि राम मंदिर के भूतल पर निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1664139657049931778
राम मंदिर ट्रस्ट की हुई अहम बैठक
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी मंडल ने बुधवार को सप्ताह भर चलने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजने का फैसला किया है। अयोध्या के मणि राम दास छावनी पीठ में हुई बैठक में बोर्ड के 11 ट्रस्टियों ने राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मणि राम दास छावनी पीठ में निवास करने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने की।
मकर संक्रांति के आसपास होगा कार्यक्रम!
ट्रस्ट देश भर के मंदिरों में अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन भी करेगा। हालांकि, समारोह की तारीख अभी तय नहीं हुई है। पूरी संभावना है कि सप्ताह भर चलने वाला समारोह जनवरी 2024 में मकर संक्रांति से या उसके एक दिन बाद से शुरू होगा। ट्रस्ट प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए एक शुभ तिथि तय करने के लिए बड़े ज्योतिषियों से परामर्श कर रहा है।
ट्रस्ट की ओर से लिखा जाएगा पीएम को पत्र
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हम पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनसे अयोध्या आने का अनुरोध करेंगे। हालांकि (राम मंदिर के उद्घाटन के लिए) तारीख की पुष्टि होनी बाकी है, इसलिए हम उन्हें पत्र लिखेंगे और उनसे अयोध्या आने का अनुरोध करेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines