Ram Jyoti Lighting In Shiv Nagari Kashi: 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जलाई जाने वाले राम ज्योति देशभर में कई घरों को रोशन करेगी। इस राम ज्योति ने न सिर्फ हिन्दुओं के घर रोशन होंगे, बल्कि मुसलमानों के घरों में इसे जलाया जाएगा। खासकर शिवनगरी काशी में मुसलमानों के घर राम ज्योति से रोशन किए जाएंगे और इस राम ज्योति को अयोध्या से काशी ले जाने की जिम्मेदारी रामलला की अनन्य भक्त डॉ. नाजनीन अंसारी और डॉ. नजमा परवीन को मिली है। यह दोनों राम ज्योति के साथ राम मंदिर की पवित्र मिट्टी और सरयू नदी का पवित्र जल भी अयोध्या से लेकर आएंगी। डॉ. नाजनीन अंसारी मुस्लिम महिला मंच और डॉ. नजमा परवीन भारतीय आवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे अयोध्या के लिए आज रवाना हो चुकी हैं। उन्हें अयोध्या में साकेत भूषण श्रीराम पीठ के पीठाधीश्वर महंत शंमू देवाचार्य राम ज्योति प्रदान करेंगे। काशी में करीब 150 मुस्लिम परिवार 22 जनवरी को राम ज्योति से ही दीये जलाएंगे।
पटना में घर-घर जाकर प्रभु श्रीराम दे रहे हैं न्योता
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भीड़ जुटाने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही। वहीं दूसरी ओर बिहार का पटना शहर राममय हो गया है, क्योंकि भाजपा पार्टी के वर्करों द्वारा अयोध्या राम मंदिर पधारने का निमंत्रण लोगों को घर-घर जाकर दिया जा रहा है। जो लोग अयोध्या आने में असमर्थ हैं, उन्हें 22 जनवरी को अपने घरों में दीप जला कर उत्सव मनाने की अपील की जा रही है। वहीं निमंत्रण को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रभु राम की वेशभूषा में रामलीला कलाकार पहुंचा रहे हैं। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
कंगना रनौत को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिल चुका है, यानी वे भी रामलला के दर्शन करने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर जाएंगी। इसकी जानकारी कंगना रनौत ने खुद अपने X अकाउंट पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र शेयर करके दी। इसके अलावा निमंत्रण पत्र अमिताभ बच्चन, अक्षण कुमार, सिंगर आशा भोसले, रामायण के राम-सीता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी मिला है। देशभर में करीब 3 हजार VIP लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता दिया गया है। मेहमानों को ठहराने के लिए टेंट सिटी और स्वागत के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी तैयार है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines