Akhilesh Yadav first reaction On Ram Mandir Pran Pratishtha : दुनियाभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है। पूरा देश राममयी हो गया है। कोई अपने घरों में श्रीराम की पूजा कर रहा है तो कोई अपने आसपास के मंदिरों में। इस बीच सपा के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बड़ा बयान दिया है।
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या में आज श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का प्रोग्राम है। जो मूर्ति अबतक पत्थर थी, उसमें आज प्राण आ जाएंगे और फिर मूर्ति भगवान का रूप धारण कर लेगी।
श्रीराम के बताए हुए रास्तों पर चलेंगे : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान राम ने आदर्श के जो रास्ते बताए हैं, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहा जाता है। हम श्रीराम के बताए हुए रास्तों का अनुसरण करेंगे। गरीब दुखी ना रहे, प्रभु ने ऐसी रामराज की कल्पना की थी।
निमंत्रण मिलने के बाद भी नहीं गए सपा सुप्रीमो
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखिलेश यादव को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन वे समारोह में नहीं गए। इसे लेकर उन्होंने कहा था कि वो अपने परिवार के साथ अयोध्या जरूर जाएंगे, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद। वहीं, उनकी पत्नी डिंपल यादव ने कहा था कि अगर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलेगा तो वो जरूर जाएंगी। अगर न्योता नहीं मिला तो फिर बाद में श्रीराम के दर्शन के लिए जाएंगे।
कई विपक्षी पार्टियों ने भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया
आपको बता दें कि अखिलेश यादव ही अकेले ऐसे नेता नहीं हैं, जो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में नहीं गए हैं। कांग्रेस और टीएमसी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines