नीतीश कुमार, जौनपुर
Abdul Kadir Khan Gave Funds For Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि निर्माण के लिए मुस्लिम समाज के डॉ अब्दुल क़ादिर खान ने भी समर्पण राशि देकर एक नज़ीर पेश की है। उन्होंने एक लाख एक हज़ार 101 रुपये का योगदान दिया है। अब राम मंदिर और रामलला के दर्शन करने के लिए लालायित हैं। हालांकि उन्हें मंदिर प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई निमंत्रण पत्र नही मिला है, लेकिन वे कहते हैं कि अगर उन्हें बुलावा आएगा तो वे रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे। उन्होंने अयोध्या जाने की पूरी तैयारी कर रखी है, बस बुलावा आने का इंतजार है।
विश्व हिन्दू परिषद ने किया था फंड का संग्रह
राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद का सुप्रीम कोर्ट में निपटारा होने के बाद अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ, जो अब पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को भागवान राम को मंदिर में स्थापित करेंगे। इस मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में धन संग्रह का कार्य शुरू हुआ था। साल 2021 में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने भी स्वेच्छा से एक लाख एक हजार, 101 रुपये का योगदान किया था। अब मंदिर बनकर तैयार हो गया है और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम स्थापित हो जाएंगे।
राम मंदिर को 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का बताया
डॉ अब्दुल क़ादिर खान ने न्यूज़ 24 से बातचीत में कहा कि राम मन्दिर निर्माण के लिए छोटा सहयोग देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है। हिन्दू मुस्लिम का फर्क कुछ लोगों के लिए हो सकता है, लेकिन मेरे साथ-साथ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए राम मंदिर बन रहा है और हम सभी लोग खुशी मना रहे हैं। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि आपसी सद्भाव बना रहे। हम सभी एक दूसरे के मजहब का सम्मान करें। हम सब हिंदुस्तानी हैं। एक देख हिंदुस्तान के वासी हैं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या जाने की बात पर कहा कि अगर बुलावा आएगा तो जरूर जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Saddam Hussein: एक क्रूर तानाशाह, जो मसीहा भी कहलाया, 148 लोगों को मरवाया, खून से लिखवाई कुरान
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
10 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines