CM Yogi Big Statement on Sindh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक सम्मेलन के दौरान कहा कि अगर राम जन्मभूमि को 500 साल बाद वापस लिया जा सकता है, तो कोई कारण नहीं है कि हम सिंधु को वापस नहीं ले सकते, जो अब पाकिस्तान का एक प्रांत है।
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी लखनऊ में रविवार को राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि को 500 साल बाद वापस लिया गया है। 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला को फिर से उनके मंदिर में विराजमान करेंगे।
1947 के विभाजन का बताया दर्द
न्यूज साइट पीटीआई ने सीएम योगी के हवाले से कहा कि अगर राम जन्मभूमि को वापस लिया जा सकता है, तो कोई कारण नहीं है कि हम सिंधु को वापस नहीं ले सकते। सीएम योगी ने कहा कि साल 1947 में विभाजन के बाद सिंधी समुदाय को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। समुदाय की नई पीढ़ियों को इतिहास और पीड़ा के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति की जिद से विभाजन हुआ।
भारत का एक हिस्सा बन गया पाकिस्तान
इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ तो लाखों लोगों का कत्लेआम हुआ। भारत का एक बड़ा इलाका पाकिस्तान बन गया। सबसे ज्यादा तकलीफ सिंधी समुदाय को हुई क्योंकि उन्हें अपनी मातृभूमि छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद के रूप में हमें उस त्रासदी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कोई भी सभ्य समाज कभी भी आतंकवाद, उग्रवाद या किसी भी तरह की अराजकता को मान्यता नहीं दे सकता।
सीएम ने कहा कि अगर हमें मानवता के कल्याण के पथ पर आगे बढ़ना है, तो समाज की बुरी प्रवृत्तियों को खत्म करना होगा। हमारे धर्म ग्रंथ भी हमें यही प्रेरणा देते हैं। पूज्य झूलेलाल जी हों या भगवान श्री कृष्ण, सभी ने दी है। उन्होंने मानव कल्याण के लिए अच्छाई की रक्षा और बुराई को खत्म करने की बात की।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
2 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
3 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
4 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
15 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
17 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
19 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines