कुंडा से विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह और भानवी सिंह के माता-पिता का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बीते मंगलवार देर रात भानवी हजरतगंज स्थित अपनी बहन साध्वी सिंह के घर पहुंची थीं। साध्वी सिंह के साथ ही उनके माता-पिता भी रहते हैं। भानवी सिंह उनसे मिलने आई थीं, लेकिन बहन ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद भानवी सिंह ने हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि भानवी की बहन साध्वी सिंह ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और भानवी सिंह को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
माता-पिता ने कमिश्नर को पत्र लिखा
भानवी सिंह के हंगामे के बाद उनके माता-पिता ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि उन्हें भानवी सिंह से जान का खतरा है। भानवी सिंह कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) की पत्नी हैं, जिनके साथ दिल्ली साकेत कोर्ट में तलाक का मामला तीन साल से चल रहा है।
भानवी सिंह के माता-पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि संपत्ति के लालच में बेटी मारपीट करती है। उन्होंने भानवी सिंह से बचाव के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा गया है कि भानवी सिंह को उनके घर आने से रोका जाए। पत्र में यह भी जिक्र है कि इससे पहले भी भानवी जबरन घर में घुसकर तमाशा कर चुकी हैं। मां और बहन से संपत्ति को लेकर मारपीट भी हो चुकी है।
माता-पिता का आरोप- जहर देने की कोशिश
भानवी सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले बस्ती में भी वह घर का ताला तोड़कर जबरन घुस चुकी हैं। आरोप लगाया गया है कि भानवी सिंह नौकरों को रिश्वत देकर साजिश रच रही थीं। एक नौकर को गाड़ी देने का लालच देकर हमारे खाने में ज़हर मिलवाने की कोशिश की थी। पिता ने पत्र में कहा है कि उन्होंने विश्वास कर भानवी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी, लेकिन भानवी सिंह ने उनसे बिना पूछे करोड़ों की संपत्ति बेच दी और रुपये गायब कर दिए।
बता दें कि भानवी सिंह मंगलवार की रात लखनऊ स्थित अपने माता-पिता और बहन के निवास पर गई थीं, जहां उन्होंने कई बार दरवाजा पीटा लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें भानवी सिंह एक महिला के साथ दरवाजे के बाहर खड़ी दिखाई दे रही हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines