Raja Bhaiya Bhavni Singh Divorce: उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से दायर तलाक की अर्जी पर दिल्ली के साकेत कोर्ट में सुनवाई स्थगित कर दी गई है, क्योंकि अपनी पत्नी भानवी सिंह से इस अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मागा है। 25 जुलाई यानी कल मामले में सुनवाई हो सकती है।
फैमिली कोर्ट में चल रहा है मामला
जानकारी के मुताबिक ये मामला शुनाली गुप्ता की कुटुंब अदालत (फैमिली कोर्ट) में सूचीबद्ध है। भानवी सिंह के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अदालत ने दो सप्ताह का समय दिया और मामले को सुनवाई के लिए 25 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया। वहीं रघुराज प्रताप सिंह की ओर से अधिवक्ता ध्रुव गुप्ता कोर्ट में पेश हुए।
…तो इसलिए पति-पत्नी के रिश्ते में आई दरार
जानकारी के मुताबिक कुंडा राजघराने की पारिवारिक कलह अब खुलकर सामने आ गई है। बताया गया है कि राजा भइया के भाई अक्षय प्रताप सिंह और उनकी भाभी यानी राजा भइया की पत्नी भानवी कुमारी में किसी बात को लेकर विवाद था। देवर-भाभी के बीच हुई ये अनबन अब पति-पत्नी के बीच आ गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राजा भइया ने अपने भाई का पक्ष लिया। इससे भानवी कुमारी नाराज हो गईं।
यहां से शुरू हुआ विवाद जो तलाक तक पहुंचा
इसी विवाद को लेकर राजा भइया की पत्नी भानवी कुमारी ने जोरबाग थाने में अपने देवर और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसी मामले में राजा भइया अपने भाई अक्षय के साथ खड़े खुलकर खड़े हो गए थे। इसके साथ ही राजा भइया ने नवंबर 2022 में तलाक की अर्जी पेश की थी, जिस पर साकेत कोर्ट में सुनवाई है।
राजघराने से ताल्लुक रखती हैं भानवी
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भानवी कुमारी बस्ती राजघराने से आती हैं। भानवी के पिता बस्ती राजा के छोटे भाई कुंवर रवि प्रताप की तीसरे नंबर की बेटी हैं। उनका वर्ष 1995 में राजा भइया के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद भानवी ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। बताया गया है कि इनमें से एक बेटी की मृत्यु हो गई थी।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines