Who Is Raj Mishra: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के किसान के बेटे राज मिश्रा ने इंग्लैंड में देश का नाम रोशन कर दिया है। जी हां, आपने सही सुना राज मिश्रा को इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में स्थानीय नगर पार्षद के रूप में चुना गया था। अब उन्हें इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के नॉर्थहैम्पटनशायर के एक बाजार शहर वेलिंगबरो का नया मेयर चुना गया है। आइए जानते हैं कौन हैं राज मिश्रा और उनके परिवार के बारे में।
कौन हैं राज मिश्रा
राज मिश्रा की उम्र 37 साल है जो यूपी के मिर्जापुर के किसान के बेटे हैं। मिश्रा के पिता का नाम मुन्नालाल है जो उनकी इस सफलता के बाद से बेहद खुश हैं। राज के पिता मुन्ना लाल ने बताया कि उनका बेटा उच्च शिक्षा लेने के लिए लंदन गया था और वहां जाने के बाद राजनीति में एंट्री की और अब मेयर बन गए हैं। दरअसल राज लंदन में एमटेक की पढ़ाई करने के लिए गए थे, फिर उन्होंने वहां की नागरिकता ले ली। राज ने वहां पर प्रतापगढ़ की रहने वाली अभिषेकता से शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए 5 नई सुविधाएं शुरू, सीजफायर के बाद फिर खुला मंदिर
कब चुने गए मेयर?
राज मिश्रा ने इंग्लैंड में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वो 6 मई को हुए स्थानीय चुनावों में शहर के विक्टोरिया वार्ड से निर्वाचित हुए थे और मंगलवार को वार्षिक नगर परिषद की बैठक में वेलिंगबरो नगर परिषद के पांचवें महापौर चुने गए। जैसे ही राज के मेयर बनने की खबर मिर्जापुर में लगी तो वहां खुशी की लहर दौड़ गई। राज के परिवार वालों और दोस्तों ने जश्न मनाया।
मेयर बनने के बाद क्या करेंगे मिश्रा?
मिश्रा ने एक बयान में कहा, “वेलिंगबरो के मेयर के रूप में सेवा करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा मेरा दृष्टिकोण सुनने, सुलभ होने और ईमानदारी के साथ काम करने पर आधारित है। साथ मिलकर हम सभी के लिए एक मजबूत, अधिक जुड़े हुए वेलिंगबरो का निर्माण कर सकते हैं।बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य श्री मिश्रा ने अपने 2025-26 के कार्यकाल के लिए चैरिटी के रूप में वेटरन्स कम्युनिटी नेटवर्क और लुईस ग्रेगरी के हॉस्पिस अभियान को चुना है।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli की 10वीं की मार्कशीट हुई वायरल, देखें कितने पढ़ाकू थे विराट
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
4 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines