Himachal-Uttarakhand Flood: हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से जारी आसमानी आफत के कारण अब तक 66 लोगों की मौत हो गई है। अधिकतर लोगों की मौत लैंडस्लाइड के कारण हुई है। लैंडस्लाइन के कारण जगह-जगह पर मकान ढह गए हैं वहीं दोनों ही राज्यों में 800 से ज्यादा सड़कें तबाह हो चुकी है। हिमाचल में एनडीआरएफ की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई है। वहीं खराब मौसम के कारण राज्य के सभी स्कूल और काॅलेज बुधवार तक बंद रहेंगे।
हिमाचल में 19 तक येलो अलर्ट जारी
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 13 अगस्त से राज्य में भारी बारिश हो रही है इसके कारण प्रदेश में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले 4 दिनों तक दोनों ही राज्यों में और ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि विभाग ने हिमाचल में 19 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है।
सीएम ने सुक्खू ने की समीक्षा बैठक
हिमाचल में मंगलवार को बचाव दल ने मलबे से 3 और शव बरामद किए है। वहीं एक शव शिमला में ढहे शिव मंदिर के मलबे से निकाला गया है। जबकि शहर में हुए ताला लैंडस्लाइड के कारण अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि शिमला के कृष्णानगर में मंगलवार को हुए ताजा लैंडस्लाइड से 8 घर और एक बूचड़खाना ढह गया। सीएम सुक्खू ने कहा कि सोमवार से लेकर अब तक कुल 19 शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी शिव मंदिर के मलबे में 10 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।
हिमाचल में लगातार बारिश के बीच सीएम सुक्खू ने राज्य में मौजूदा स्थिति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और जल आपूर्ति को शीघ्रता से बहाल करने का आदेश दिया है।
उत्तराखंड में 6 की मौत
वहीं उत्तराखंड में बुधवार को बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। जबकि 7 लोग अभी भी लापता है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव और राहत अभियान में जुटी हुई है। बता दें कि राज्य में सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को बाढ़ और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।
गंगा के जलस्तर में आई गिरावट
हरिद्वार में गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट आई है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। फिलहाल गंगा हरिद्वार में 292 मीटर पर बह रही है। अधिकारियों की मानें तो जोशीमठ के पास लैंडस्लाइड के कारण एक इमारत ढह जाने से 3 लोगों को मलबे से निकाला गया है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में जमीन धंसने के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
35 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
10 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines