हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगी ‘अमेरिकन सिटी', 2.62 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट में क्या है खास?

Jewar Airport American City: YEIDA ने नोएडा एयरपोर्ट के पास 1200 एकड़ जमीन पर अमेरिकन सिटी बनाने के लिए एक प्रपोजल प्राप्त किया है। इस प्रोजेक्ट में ₹2.62 लाख करोड़ का निवेश होगा और ग्लोबल-स्तर की सुविधाओं के साथ 10,000 से अधिक नौकरियां भी जनरेट होंगी।

विज्ञापन
Noida American City- Image -ChatGPT

Jewar Airport American City: जेवर एयरपोर्ट के पास अमेरिकन सिटी बनाई जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को नोएडा हवाई अड्डे के पास एक ‘अमेरिकन सिटी’ बनाने के लिए एक संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित फर्म से प्रपोजल मिला है। बता दें कि एयरपोर्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में आसपास के इलाकों को भी बेहतर बनाने के लिए ऑथोरिटी लगातार काम कर रही है। इसी सिलसिले में अमेरिकन सिटी बनाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने 1200 एकड़ जमीन रिजर्व की है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

अमेरिकी स्टाइल का शहर

जैसे-जैसे नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरा होता जा रहा है, वैसे-वैसे आस-पास के क्षेत्रों में बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में ग्लोबल लेवल पर प्रपोजल मिल रहा है और इन्वेस्टमेंट में भी बढ़ोतरी हुई है। इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट प्रपोजल अपकमिंग एयरपोर्ट के पास एक अमेरिकी शैली का शहर बनाने का है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को इस क्षेत्र में एक ‘अमेरिकन सिटी’ बनाने के लिए एक अमेरिका स्थित फर्म से प्रपोजल मिला है। इसके लिए यमुना अथॉरिटी ने 1200 एकड़ जमीन को सुरक्षित रखा है। इतना ही नहीं, इन जमीनों को खरीदने के लिए सरकार ने किसानों से सीधी बात शुरू कर दी है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जमीन को जल्दी उपलब्ध कराया जा सके।

अमेरिकन सिटी में क्या खास

जानकारी मिली है कि फर्म अमेरिकन फर्म इस सिटी में इंडस्ट्री, स्कूल और कई तरह की सुविधाएं विकसित करेगी, जो ग्लोबल लेवल की होंगी। इतना ही नहीं, इससे 10,000 से ज्यादा जॉब्स भी जनरेट होंगी। घरों की बात करें तो यहां करीब चार हजार लग्जरी रेसिडेंशियल यूनिट्स बनाई जाएंगी। इसके साथ ही तीन हजार स्कूल सेंटर भी बनाए जाएंगे, जो अमेरिकन बिजनेस लीडरशिप स्कूल के लिए काम करेंगे।

इन सेक्टर्स में होगा नया शहर

बता दें कि अमेरिकन सिटी प्रोजेक्ट को तीन सेक्टर्स को विकसित किया जा सकता है, जिसमें नोएडा सेक्टर-22 D, सेक्टर-22E और सेक्टर-5A शमिल हैं। अमेरिकन कंसल्टेंसी कंपनी ब्लू स्काई वैंटेज ने इस प्रोजेक्ट के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के 100 एकड़ में एजुकेशन सेंटर और 100 एकड़ में रेजिडेंस यूनिट्स तैयारी की जाएंगी।
इसके अलावा 1000 एकड़ में टाउनशिप की योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्नोलॉजी और मैन्युफेक्चरिंग, हेल्थ सेंटर और कई अन्य सुविधाएं है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में आने वाले समय में 2.62 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – राजधानी बदली, नाम बदला और फिर हुआ विभाजन; यूपी कैसे बना देश का सबसे बड़ा सूबा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें