हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'बचा लो, योगी मेरा एनकाउंटर करवा देंगे'... चीख-चीखकर बोला कैदी! पुलिस इलाज कराने ले गई थी हॉस्पिटल

विज्ञापन

Hardoi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तबीयत खराब होने पर एक कैदी को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

कैदी की किडनी में इंफेक्शन होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रैफर कर दिया। पुलिस उसे लखनऊ ले जाने लगी तो कैदी ने हंगामा कर दिया। चीख-चीख कर कहने लगा कि बचा लो… योगी मेरा एनकाउंटर करा देंगे।

जेल से जिला अस्पताल लाया गया था कैदी

मामला हरदोई जिला अस्पताल का है। यहां उस वक्त हंगामा हो गया, जब डॉक्टरों ने एक कैदी को लखनऊ के लिए रैफर किया। पुलिस कैदी रिजवान को एंबुलेंस में बैठाने लगी तो उसने लखनऊ जाने से मना कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

कहा कि योगी रास्ते में मेरा एनकाउंटर करा देंगे। पुलिस वाले लिखित में दें कि जैसा ले जा रहा हैं, वैसे ही वापस लाएंगे। कैदी के हंगामे से जिला अस्पताल में भीड़ जमा हो गई।

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः होली के हुड़दंग में सिख नौजवान से बदसलूकी, मानवता शर्मसार, Video Viral

एएसपी ने मौके पर पहुंच कर समझाया

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी ने उसकी सुरक्षा का आस्वासन दिया। उसको काफी समझाया-बुझाया। तब कहीं जाकर कैदी माना और लखनऊ जाने के लिए तैयार हुआ। कैदी का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक अस्पताल में चलता रहा।

पत्नी पर फेंका था तेजाब, 11 माह से बंद है

पुलिस ने बताया कि पिहानी इलाके का रहने वाला रिजबान हरदोई जिला कारागार में अपनी पत्नी पर तेजाब डालने के जुर्म में पिछले 11 महीने से बंद है। उसको किडनी में समस्या होने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रैफर किया था। योगी सरकार और पुलिस का भय किस सदर अपराधियो पर हावी है उसका आज उदाहरण पेश हो गया।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें