Premanand Maharaj reply Muslim Boy kidney donate offer: प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां पिछले काफी साल से फेल हैं और वे डायलिसिस के सहारे जीवित हैं। मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम के आरिफ चिश्ती की चिट्ठी मिलने पर प्रेमानंद महाराज बेहद खुश हुए। प्रेमानंद महाराज के प्रतिनिधि के मुताबिक, चिट्ठी पढ़ते ही महाराज बोले-आरिफ ने इस चिट्ठी के माध्यम से जो सांप्रदायिक एकता को बढ़ाने की कोशिश की है, वह तारीफ के काबिल है। आरिफ को फोन पर प्रेमानंद महाराज का मैसेज दे दिया गया है। जल्द उसे वृ्ंदावन बुलाएंगे।
किडनियां डैमेज तो प्रेमानंद जीवित कैसे?
प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां फेल हैं। लगातार डायलिसिस पर निर्भर होने बावजूद प्रेमानंद महाराज अपने सादा जीवन और पॉजीटिव सोच से जीवित हैं। पूजा-पाठ और रात्रि की पत्रयात्रा उनकी रोजाना की दिनचर्या का हिस्सा हैं। उन्हें सुनने वालों की गिनती लाखों में है जो उनके प्रवचन सुनते हैं और उन्हें गुरु का सम्मान देते हैं। दिग्गज हस्तियां भी उनके आगे सिर झुकाती हैं।
आरिफ खान चिश्ती ने क्या लिखा था चिट्ठी में
आरिफ खान चिश्ती ने 20 अगस्त को लिखी इस चिट्ठी में लिखा था कि आपके आचरण से मैं बहुत प्रभावित हूं। आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी हूं। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला आपकी किडनी को लेकर। मैं अपने स्वेच्छा से अपनी किडनी डोनेट करना चाहता हूं। आज ऐसे नफरती माहौल में आप जैसे संतों का संसार में रहना अति आवश्यक है। मैं चाहे रहूं या न रहूं आप संसार की जरूरत हैं। मेरे इस छोटे से तुच्छ उपहार को स्वीकार करने की कृपा करें।
यह भी पढ़ें: कौन है आरिफ खान चिश्ती? जो प्रेमानंद महाराज को देना चाहते हैं किडनी, चिट्ठी लिखकर जताई इच्छा
लखनऊ से साइकिल पर वृंदावन पहुंचा बच्चा
प्रेमानंद महाराज से मिलने की आस लेकर लखनऊ का एक 7वीं क्लास का बच्चा साइकिल पर 400 किलोमीटर दूर वृंदावन पहुंच गया। मां की डांट से दुखी ये बच्चा 20 अगस्त को साइकिल से वृंदावन के लिए निकला था। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने इसे ढूंढ निकाला। छात्र के मुताबिक, उन्हें प्रेमानंद महाराज को सुनना अच्छा लगता है, इसलिए उनसे मिलना चाहता था।
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की AI फोटो वायरल होने पर क्या बोला आश्रम? अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई FIR
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines