Religious conversion case: यूपी में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस ने एक अन्य मामले आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद ताज है। वह बहरिया थाना क्षेत्र के भानेवारा गांव, प्रयागराज का रहने वाला है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
दरअसल पूरा मामला स्थानीय महिला गुड्डी देवी की शिकायत से जुड़ा है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 साल की बेटी को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। इसके लिए मोहम्मद ताज बेटी को केरल के त्रिशुर लेकर गया। महिला ने बताया कि घटना 8 मई की है। इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को मोहम्मद कैफ और दरबक्शा बानो को अरेस्ट किया था। वहीं आज मोहम्मद तात को पहले से चल रही जांच के तहत अरेस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः छांगुर बाबा को लेकर बड़ा खुलासा, ED को मिले 30 बैंक खाते, जुटाई जाएगी 10 साल की ट्रांजेक्शन डिटेल
इससे पहले बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण केस में अरेस्ट किए छांगुर बाबा को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में ईडी की एंट्री हो गई है। ईडी की जांच में बाबा के गिरोह से जुड़े 30 खातों की जानकारी हुई है। जिनकी जांच की जा रही है।
सीएम योगी ने भी साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सामाजिक ताने-बाने को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा कि अवैध धर्मांतरण राष्ट्र की पहचान को कमजोर करने की साजिश है। ऐसे में सरकार इसको रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ये किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने बलरामपुर मामले का जिक्र करते हुए कहा कि आपने देखा कि कितने बड़े स्तर पर ये काम चल रहा था। आपने देखा होगा कि उसने धर्मांतरण के लिए दरें तय कर रखी थीं। उसे विदेशी फंडिंग मिल रही थी। उसके 40 खातों में 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन पाया गया है।
ये भी पढ़ेंः छांगुर बाबा की सहयोगी नीतू के घर के पास मिलीं धार्मिक पुस्तकें, मचा हड़कंप, मजार प्रशासन ने दी सफाई
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
9 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
13 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
13 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
19 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines