Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से इसी बुधवार को विधानसभा राज्य का बजट 2023 पेश किया गयै। इसमें प्रयागराज में वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh 2025) के लिए 2,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई है। बता दें कि पिछले साल के बजट में सरकार ने महाकुंभ के लिए 621.55 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
संगम नगरी में चल रहे हैं विकास कार्य
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि महाकुंभ को लेकर चल रहे प्रस्तावित कार्यों के साथ-साथ संगम नगरी विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर के विकास कार्यों की गवाह बनने के लिए तैयार है। सरकार ने इस वर्ष जिले के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार करके प्रयागराज के समावेशी विकास के लिए बड़ी रकम आवंटित की है।
प्रयागराज-श्रृंगवेरपुर के बीच तीर्थयात्रियों को होना अनोखा अनुभव
जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान राम और निषाद राज की मित्रता से जुड़े श्रृंगवेरपुर धाम में भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी है। बजट के तहत जिले में भजन संध्या स्थलों की स्थापना के प्रस्ताव का जिक्र है। इन समर्पित स्थलों से प्रयागराज और श्रृंगवेरपुर आने-जाने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को धार्मिक समारोहों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रचार और विकास में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ेंः Holi 2023: होलाष्टक में भूल कर भी न करें ये कार्य, भुगतना पड़ेगा नुकसान
अयोध्या, वाराणसी चित्रकूट और विंध्याचल के लिए भी धन आवंटन
इसके साथ ही अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट और विंध्याचल समेत राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा प्रयागराज के पर्यटन विकास, सौंदर्यीकरण और विकास के लिए धन आवंटित किया गया है। इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से बौद्ध पर्यटन सर्किट भी विकसित किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने सर्किट को और विकसित करने के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
मिर्जापुर के तीन मंदिरों के लिए भी है कुछ खास
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 594 किलोमीटर लंबे मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेसवे पर चल रहे काम का भी जिक्र किया। मंत्री के बजट भाषण में मिर्जापुर में तीन धार्मिक स्थलों (मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और काली कोह) मंदिरों के त्रिकोनिया परिक्रमा पथ (त्रिकोणीय परिक्रमा पथ) के बारे में भी बताया। राज्य सरकार ने इन स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines