Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रोजाना विशेष लेजर वाटर स्क्रीन प्रोजेक्शन लाइट और साउंड शो को श्रद्धालुओं को मुफ्त में देखने का मौका मिलेगा। आम नागरिक इस शो का बिना किसी टिकट के आनंद ले सकते हैं। रोज शाम 7 से 9 बजे के बीच दो शो दिखाए जाएंगे और हर शो की अवधि 45 मिनट होगी। प्रदेश के पर्यटन विभाग का ये आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है।
यह भी पढ़ें:जंगपुरा विधानसभा सीट पर AAP रचेगी इतिहास या खुलेगा BJP का खाता, जानें सियासी समीकरण?
इसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाकुंभ की प्राचीन गाथाओं को प्रभावशाली और सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है। गौरतलब है कि बीते शनिवार ही इस शो का उद्घाटन हुआ है। इस अद्वितीय शो का आयोजन प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है। यमुना नदी के तट पर बोट क्लब के पास स्थित काली घाट पर प्रदर्शित इस शो के दौरान पानी की स्क्रीन पर उभरती अद्भुत छवियों ने प्रयागराज और महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक गाथाओं को जीवंत कर दिया है। दर्शकों को इन पवित्र स्थलों की दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ है।
शो में दिखाए गए दृश्य और ध्वनि ने श्रद्धालुओं को महाकुंभ के गौरवशाली अतीत में खो जाने का अवसर दिया है। कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुकों ने इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे संस्कृति व परंपरा के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। शो को बनाने वाली कंपनी टेमफ्लो सिस्टम्स के डायरेक्टर बाल मुकुंद माहेश्वरी के कहा कि हमारे लिए यह एक गर्व और सम्मान का विषय है कि हमें इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिला।
यह भी पढ़ें:मालवीय नगर में त्रिकोणीय मुकाबला… सोमनाथ भारती का लगेगा चौका या किसी और को मिलेगा मौका
सनातन धर्म के इस महापर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग द्वारा हमें इस अनोखे और तकनीकी रूप से उन्नत शो को प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह लेजर वाटर स्क्रीन शो न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा, बल्कि उन्हें प्रयागराज और महाकुंभ के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व से भी अवगत कराएगा। हमारा उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा के संरक्षण और प्रचार में योगदान देना है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
10 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines