Mahakumbh Mela Stampede LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में आधी रात को मौनी अमावस्या से पहले भगदड़ मचने की घटना सामने आई है। घटना के बाद एक बार फिर मेले की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे जहां भी मौजूद हैं, वहीं के गंगा घाट पर स्नान कर लें, संगम पर आने से बचें।
कुंभ मेले के SSP राजेश द्विवेदी ने भगदड़ की बात से इनकार किया है। द्विवेदी ने कहा कि मेले में भीड़भाड़ अधिक थी। इसकी वजह से कुछ श्रद्धालु चोटिल हुए हैं। लोग अफवाहों से बचें। एसएसपी ने कहा कि मेले में जो घाट श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं, वहां स्नान करें। मेले में जल्द अमृत स्नान शुरू होने वाला है। उसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। कई घाट स्नान के लिए बनाए गए हैं। लोग वहां आराम से स्नान कर रहे हैं।
कंट्रोल में है स्थितिः द्विवेदी
एसएसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। लोगों को चाहिए कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। तमाम घाटों पर मेले में स्नान की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालु यहां स्नान कर आराम से अपने घर लौटें। अभी घायलों और मृतकों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। मेले की पूरी व्यवस्था वे देख रहे हैं। यहां पूर्णतय: सुगम और सुरक्षित माहौल है। करोड़ों की तादाद में मेले में श्रद्धालु मौजूद हैं। हजारों लोग आवागमन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ भगदड़ की तस्वीरें, बिखरा सामान, रोते परिजन, वीडियो देख दहल उठेगा दिल
पीएम मोदी ने भी हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है। मोदी के अनुसार वे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के संपर्क में हैं। पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। हालांकि विपक्ष ने मेला प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। ऐसे में अब एसएसपी ने भगदड़ मचने की बात से इनकार किया है।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ में संगम तट पर कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, हादसे की आंखों देखी
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines