Uttar Pradesh Prayagraj Maha Kumbh 2025 Fire : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुंभ से एक बार फिर आगजनी की बड़ी खबर सामने आई है। सेक्टर 19 में कई पंडालों में आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
महाकुंभ से कल्पवासी टेंट खाली करके अपने-अपने घर चले गए हैं। इस बीच महाकुंभ के सेक्टर 19 में शनिवार को अचानक से आग लग गई। ये आग कल्पवासियों के खाली पंडालों में लगी। धुआं उठता देखकर श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दलकम विभाग के कर्मियों को बुलाया।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, प्रयागराज में बोलेरो-बस की टक्कर
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस आगजनी में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं आई है। दो दिन पहले भी महाकुंभ क्षेत्र में दो जगहों पर आग लगी थी। हालांकि, शासन प्रशासन की मुस्तैदी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया है।
यह भी पढ़ें : इतिहास का सबसे बड़ा समागम बना महाकुंभ, पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार
इस घटना पर क्या बोले डीआईजी महाकुंभ?
प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि आग पूरी तरह से काबू में है। सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में आग लगी थी। इस घटना से कोई भी व्यक्ति हताहत या घायल नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
4 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
4 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
10 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
13 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines