हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर बवाल, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्नान से इनकार, शिष्यों की पिटाई का आरोप

Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है और आज मौनी अमावस्या भी है, लेकिन इस मौके पर आज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हंगामा किया. उन्होंने योगी सरकार के एक अधिकारी पर शिष्यों से मारपीट का आरोप लगाकर स्नान करने से इनकार कर दिया और बीच रास्ते से ही लौट गए.

विज्ञापन
शिष्यों के साथ बीच रास्ते से ही लौट गए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद.

Prayagraj Magh Mela News: प्रयागराज माघ मेले में आज मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर तब बवाल मच गया, जब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मौनी अमावस्या के मौके पर पवित्र स्नान करने से इनकार कर दिया. वे अपनी पालकी में शिष्यों के साथ संगम नोज की ओर बढ़ रहे थे कि अचानक उन्होंने अपनी पालकी वापस करवा ली और बीच रास्ते से ही अपने शिविर में लौट गए. उन्होंने स्नान करने से भी इनकार कर दिया.

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने बताई वजह

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने पूरे घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 9 बजे रथ और पालकी से बैरियर नंबर 2 को तोड़ संगम नोज तक आए थे. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करीब 200 लोगों के साथ रथ और पालकी लेकर आए थे. उस वक्त संगम नोज पर लाखों बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद थे. स्वामी जी उस समय 200 लोगों के साथ पालकी संगम नोज ले जाने की जिद कर रहे थे जब संगम नोज पर तिल रखने की जगह नहीं थी. हमने संगम नोज तक पैदल जाने के लिए अनुरोध किया था. आज वीवीआइपी स्नान पर पूरी तरह से रोक थी.

गृह सचिव पर लगाए मारपीट के आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता से नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने उनके शिष्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की, जबकि वे शांतिपूर्ण तरीके से उनके साथ माघ मेले में जा रहे थे, लेकिन मोहित गुप्ता की मौजूदगी में शिष्यों के साथ मारपीट हुई है. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए तैनात किए गए जवानों को लोगों को मारने का कहा जा रहा है. खुद मोहित गुप्ता ने उनका दमन करने को कहा.

विज्ञापन

धक्का मुक्की का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि संगम तट पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से मारपीट और धक्का मुक्की का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसके अनुसार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपनी पालकी में संगम तट की ओर बढ़ रहे हैं और साथ में उनके शिष्यों का रेला भी है, लेकिन रास्ते में गृह सचिव मोहित गुप्ता और कई पुलिसकर्मी उन्हें रोकते हैं और स्नान करने के लिए आगे जाने से मना करते हैं. विरोध करने पर जवानों ने बल का प्रयोग किया.

मामले में पुलिस ने रखा अपना पक्ष

मोहित गुप्ता और पुलिस कर्मियों का शिष्यों के साथ रवैया देखकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान करने से मना कर दिया और बीच रास्ते से ही वे अपनी पालकी वापस ले गए, वहीं पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों को टुकड़ों-टुकड़ों में संगम नोज की ओर जाने को कहा गया था, लेकिन वे एक साथ भीड़ का रूप लेकर आगे बढ़ रहे थे, ऐसे में उन्हें रोकना पड़ा, लेकिन वे पुलिसवालों से भिड़ गए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola