हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Pratapgarh Accident: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे 4 युवकों की मौत, अनियंत्रित होकर घर में घुसी कार

Mahakumbh Accident News: उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में तेज गति से आ रही कार घर में घुस गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Pratapgarh Road Accident

Pratapgarh Road Accident: प्रतापगढ़ में प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। हादसे में घर में सो रहे दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घर में सो रहे दंपति भी हुए घायल

बता दें कि हादसा भुपियामऊ के बबुरहा मोड़ के पास बुधवार सुबह हुआ। महाकुंभ में स्नान के बाद सभी श्रद्धालु झारखंड लौट रहे थे। कार में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार जिस घर में घुसी, वहां सो रहे दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ेंः आज कहां से चलेंगी Maha Kumbh 2025 स्पेशल ट्रेनें? यहां देखें पूरी लिस्ट

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला हाॅस्पिटल भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली देहात और अन्य जगहों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांदा में तीन लोगों की मौत हुई थी

बता दें कि बांदा में भी सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 3 तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा बांदा जिले के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। यहां राजस्थान की एक कार को एमपी से तेज स्पीड में आ रही सफार कार ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ेंः सावधान! महिला की एक गलती से पूरा अकाउंट खाली, लोगों को ठगने वाला ‘डिजिटल अरेस्ट’ क्या? इससे कैसे बचें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें