Rebel leader pooja pal meet uttarpradesh DGP: ‘समाजवादी पार्टी की महिलाएं अखिलेश के सामने अपने नंबर बढ़ाने के लिए मेरे निजी जीवन पर जिस तरह टिप्पणी कर रही हैं, मुझे उनकी सोच पर तरस आता है, उनमें आत्मसम्मान की कमी है, तो वे दूसरों का सम्मान कैसे करेंगी?’। यह कहना है समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल का। योगी सरकार और यूपी के डीजीपी को लिखे पत्र में पूजा पाल ने
कहा कि मेरे बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एक्शन लें। साथ ही, अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि DA पाठशाला लगाने से पहले उन्हें खुद स्कूल जाना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।
भाजपा में शामिल होने के सवाल पर क्या बोलीं
पूजा पाल ने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर अपना स्टैंड स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ एक्शन लेने वाली पार्टी को ही मैं समर्थन दूंगी। हमारी विचारधारा और भाजपा की विचारधारा एक बराबर है, इसलिए आने वाले समय में पाल समाज के लोगों से बातचीत करने के बाद ही वे अगला कदम उठाएंगी।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पूजा पाल ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान सदन में पति राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी अतीक अहमद पर हुई कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की थी। उसके बाद पूजा पाल को सपा से बाहर निकाल गया था। निष्कासन के बाद पूजा पाल ने सपा को दो पत्र लिखकर pda पर सवाल उठाए थे।
पूजा पाल बोलीं-मेरी दूसरी शादी एक साजिश
समाजवादी पार्टी के निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिर दोहराया कि उनकी दूसरी शादी उनके खिलाफ एक साजिश थी। जब अतीक अहमद ने मुझे धमकी दी तो मैं नहीं झुकी। फिर उसने मेरे खिलाफ लूट, स्नैचिंग, डकैती और यहां तक कि हत्या के मामले दर्ज करवा दिए। फिर भी मैं नहीं झुकी… मुझे राजनीति छोड़ने के इरादे से उसने मेरे ही लोगों को मेरे खिलाफ इकट्ठा किया, जिन्होंने यह साजिश रची।
जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मैंने (शादी) तोड़ दी और पारिवारिक न्यायालय में अपील की।” अपने दिवंगत पति राजू पाल पर लगे आरोपों पर पूजा पाल ने कहा, “…जहां तक मुझे पता है, राजू पाल ने कभी अतीक अहमद के लिए काम नहीं किया। उन्होंने उस गांव के लिए काम किया जहां उनका जन्म हुआ था।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines