Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP या सुभासपा) महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के ‘पुराने दोस्त’ उद्धव ठाकरे से हाथ मिलाया है। दोनों नेताओं की बीते दिनों मुंबई में मुलाकात भी हुई है।
बलिया में ओमप्रकाश राजभर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनकी दो दिन पहले शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात हुई, जो डेढ़ घंटे तक चली। BMC चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है। उनका दावा है कि उद्धव ठाकरे ने सुभासपा के साथ चुनाव लड़ने की सहमति दी है।
यूपी में शिवसेना का आधार नहीं- ओपी
अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव है। ऐसे में क्या सुभासपा यूपी में शिवसेना के साथ गठबंधन करेगी? इस सवाल का जवाब ओम प्रकाश राजभर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में शिवसेना का कोई आधार नहीं है। इसलिए गठबंधन का कोई सवाल नहीं बनता है।
स्वामी से सपा को कुछ नहीं हासिल होगा
ओमप्रकाश राजभर ने रामचरित मानस को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या का कोई जनाधार नहीं है। अगर उनका वाकई में कोई जनाधार होता तो वे विधानसभा चुनाव नहीं हार जाते। आखिरकार उन्हें विधान परिषद के जरिए सदन जाना पड़ा है।
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने राम चरित मानस के कुछ दोहों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कुछ दोहों में आदिवासी, महिलाओं और खास जाति का अपमान किया गया है। स्वामी प्रसाद ने राम चरित मानस पर प्रतिबंध की भी मांग की थी।
यह भी पढ़ें: UP Roadways Fare: यूपी रोडवेज में सफर हुआ महंगा, जानें अब आपको कितने ज्यादा पैसे देने होंगे
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
44 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
52 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
10 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
20 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
20 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines