PM Narendra Modi Ayodhya Visit Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में नवनिर्मित अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने अयोध्या में 8 किमी. लंबा रोड शो भी किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद करीब 1 लाख लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी थोड़ी ही देर में एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी ने 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव मौर्या और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री अश्चिवनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद उज्जवला लाभार्थी मीरा मांझी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने चाय पी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली। मीरा मांझी से पीएम मोदी ने केंद्र की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मीरा से पूछा कि आपको अब तक केंद्र की कौन-कौनसी योजनाओं का फायदा मिला।
इस दौरान अलग-अलग जगहों पर संतों ने उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान 51 जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। इतना ही नहीं अयोध्या के 23 संस्कृत विद्यालयों में 1895 वैदिक छात्रों ने शंख ध्वनि से पीएम का स्वागत किया। आइये 5 पांइट में जानते हैं आज अयोध्या में क्या होगा?
1. पीएम मोदी सुबह 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
2. एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव समेत स्थानीय सांसद और प्रदेश सरकार के मंत्री-विधायक मौजूद रहेंगे।
3. इसके बाद पीएम मोदी साकेत पेट्रोल पंप पहुंचेंगे। यहां से उनका 8 किमी. लंबा रोड शो शुरू होगा। इस दौरान लता चौक, तुलसी उद्यान, हनुमानगढ़ी चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
4. पीएम मोदी का 8 किमी. लंबा रोड शो रेलवे स्टेशन पर आकर खत्म होगा। पीएम यहां अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और कुछ कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
5. रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के अलावा पीएम मोदी 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
3 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
7 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
8 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
9 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
11 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
21 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines