पीएम मोदी आज वाराणसी के दौरे पर हैं। यहां पर वे हेलीकॉप्टर के जरिए मेहंदी गंज पहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। उन्हें सीएम ने कमल की छतरी भेंट की। पीएम ने मेहंदीगंज में 3884 करोड़ के 44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि पिछले 10 सालों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को साधा है। विरासत को संजोया है। भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में काम किया है।
वाराणसी में सीटी रोपवे का ट्रायल शुरू
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, आने वाले महीनों में जब सभी विकास कार्य पूरे हो जाएंगे, जब वाराणसी आना-जाना आसान हो जाएगा, काम-धंधों में प्रगति होगी। वाराणसी में सीटी रोपवे का ट्रायल भी शुरू हो गया है। हम काशी के युवाओं को खेल के क्षेत्र में विकास के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हम 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने में सक्षम होने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ओलंपिक में चमकने के लिए काशी के युवाओं को आज से प्रशिक्षण शुरू करना होगा।
विकसित पूर्वांचल’ की दिशा में मील का पत्थर
पीएम ने कहा, पिछले 10 वर्षों में वाराणसी में विकास ने नई गति पकड़ी है। काशी अब पूर्वांचल के आर्थिक मानचित्र के केंद्र में है। कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली अनेक बुनियादी परियोजनाएं, हर घर तक नल का जल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल सुविधाओं का विस्तार, तथा हर क्षेत्र, हर परिवार, हर नौजवान को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प, इन परियोजनाओं का आज उद्घाटन होने से सुगमता और सुविधा होगी और ये ‘विकसित पूर्वांचल’ की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
पीएम ने सपा पर साधा निशाना
पीएम ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को याद करते हुए कहा कि आज उनकी जयंती है। दोनों महान विभूतियों ने जीवन भर नारीशक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया।
महात्मा ज्योतिबा फुले की तरह हमारा भी मंत्र रहा है सबका साथ, सबका विकास। पीएम ने नाम लिए बिना सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। पीएम ने कहा जो लोग सत्ता हथियाने के लिए दिन-रात खेलते हैं। उनका एक ही सिद्धांत है, परिवार का साथ और परिवार का विकास।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines