PM Modi Varanasi Speech Update: पीएम मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत आम महिलाओं ने किया। इसके बाद वे खुली जीप में सवार होकर गंजारी स्थित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने शिव धाम के स्वरूप में बनने वाले इंटरनेशनल स्टेडियम का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत हर-हर महादेव से की। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम की जैसी तस्वीरें सामने आई है उन्हें देखकर हर काशीवासी मन आनंदित हो गया होगा।
https://twitter.com/ANI/status/1705507322209210767
पीएम मोदी ने बताई स्टेडियम की विशेषताएं
पीएम ने कहा कि ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी के युवाओं के लिए बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि युवा टैलेंट को तराशने में यह स्टेडियम उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां एक साथ 30 हजार लोग मैच देख सकेंगे। मोदी ने कहा कि आज मैं ऐसे दिन काशी आया हूं जब चंद्रयान-3 के शिवशक्ति पाॅइंट पहुंचने का एक महीना पूरा हो गया है। एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा शिवशक्ति का स्थान काशी है।
https://twitter.com/ANI/status/1705509918332354644
शहडोल का किस्सा सुनाया
पीएम ने कहा कि पूर्वांचल का यह क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचाें के जरूरी मैदानों की जरूरत को पूरा करने का काम करेगा। पीएम ने एमपी के शहडोह का किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैं शहडोल में युवाओं से मिला। उन्होंने कहा कि शहडोल मिनी ब्राजील है। वहां के युवा ने बताया कि हमारे घर में तीसरी पीढ़ी से फुटबाल खेली जा रही है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, कपिल देव, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
28 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
11 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines