PM Modi Rally in Bulandshahr : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर में चुनावी शंख फूंक दिया है। इस दौरान उन्होंने 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कल्याण सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि मुझे 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ और आज यहां जनता जनार्दन के दर्शन हुए। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें।
10 प्वाइंट्स में पढ़ें पीएम मोदी के भाषण
1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र के रहने वाले कल्याण सिंह ने राष्ट्रकाज और रामकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां भी हैं, वो अयोध्या में श्रीराम के धाम को देखकर खुश होते होंगे।
2. ये सौभाग्य की बात है कि कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक सपूतों का सपना पूरा हुआ, लेकिन अभी भी सशक्त भारत के निर्माण के लिए हमें अपनी स्पीड और बढ़ानी है।
3. मैंने अयोध्या धाम में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का वक्त है। साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है।
4. पहले की सरकार चलाने वालों का बर्ताव शासक की तरह था। उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना था। इसके लिए वे जनता को अभाव में रखते थे और समाज में बांटने की कोशिश करते थे।
5. पश्चिमी यूपी में भारत का पहला नमो भारत प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सरकार की कोशिश से पश्चिमी यूपी आज रोजगार देने वाला हब बन रहा है।
यह भी पढे़ं : 1992 बैच के वो IAS कौन? जिन्होंने मसूरी में बाबरी मस्जिद विध्वंस का मनाया था जश्न
6. डंबल इंजन की सरकार के प्रयासों से किसानों और गरीबों का जीवन आसान हुआ। योगी सरकार ने नए पेराई सत्र के लिए गन्नों की कीमत और बढ़ा दी है।
7. पहले किसानों को अपनी फसल की कीमत पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने यह तय किया कि मंडी में अनाज बेचने के साथ ही किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांफसर हो जाने चाहिए।
8. दुनिया में 3000 रुपये में यूरिया की बोरी मिल रही है, लेकिन अब देश के किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है। किसानों की लागत कम करने के लिए नैनो यूरिया भी बनाया गया है।
9. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों के बैंक अकाउंट में पौने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक भेजे गए हैं।
10. अब मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव तक जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकार की योजना से वंचित न रहे।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
24 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
32 mins ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
8 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
8 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
9 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines