देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा की महिलाओं से किया अपना वादा निभाया। शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान, भारत के प्रधानमंत्री ने चोला डोरा पहना। यह हाथों से निर्मित पारंपरिक पोशाक पहन थी। पीएम मोदी द्वारा ऐसे कपड़े पहनने का वादा किया गया था।
चंबा की महिलाओं द्वारा बनाई गई उक्त पोशाक प्रधानमंत्री को उनकी हाल की हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान उपहार में दी गई थी। हाथ से बनी ड्रेस को पीएम ने अपने अगले दौरे में पहनने का वादा किया था।
पीएम मोदी ने सबसे पहले केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूजा-अर्चना की। उनके द्वारा केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला भी रखी गई।
https://twitter.com/ANI/status/1583319922603888640
केदारनाथ में रोपवे लगभग 9.7 किलोमीटर लंबा होगा और गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से घटकर केवल 30 मिनट हो जाएगा। हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा के समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक ही सीमित कर देगा। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है।
अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान उनका आदि गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल भी जाने का कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री वहां मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करने गए।
https://twitter.com/ANI/status/1583318516538626049
इसके बाद अब मोदी बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं और मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना कर नदी तट पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। दोपहर बाद वह बद्रीनाथ के निकट माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अराइवल प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
21 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
9 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
18 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
19 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
21 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines