Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। पथराव के कारण ट्रेन के कई कोचों के शीशे टूट गए हैं। ये घटना उस वक्त हुई, जब पीएम मोदी देशभर के रेलवे स्टेशनों के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना का वर्चुअली शिलान्याय कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन जांच में जुट गया है।
सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, ये घटना रविवार को गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन के साथ बाराबंकी जिले में हुई। बताया गया है कि ट्रेन सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। उसी वक्त किसी अनजान शक्स ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एस्कॉर्ट टीम ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बाराबंकी की रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव; बाप-बेटे समेत 3 आरोपी पकड़े, सामने आई ये वजह
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरएफपी इंस्पेक्टर को घटनास्थल पर कोई उपद्रवी तत्व या गवाह नहीं मिला है। हालांकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर यात्रियों की जान खतरे में डालने के आरोप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ेंः वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव करने वाले 7 नाबालिग गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया क्यों चलाए ट्रेन पर पत्थर
पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव
बता दें पिछले महीने 14 जुलाई को भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 7 नाबालिगों को पकड़ा था। बताया गया है कि बिलासपुर-नागरपुर वंदे भारत ट्रेन को तिल्दा स्टेशन के पास पत्थर फेंक कर क्षतिग्रस्त किया था। इस दौरान कई बोगियों के शीशे टूटे थे। इससे पहले 11 जुलाई को भी अयोध्या में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया था।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines