PM Awas Yojana Installment: प्रधानमंत्री आवास योजना के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त कब आएगी? इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है. खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि 2 लाख से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसे मिलेंगे और एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त सीधे बैंक खातों में आएगी. उन्होंने बताया कि किस्त DBT सिस्टम के जरिए भेजी जाएगी और इसके लिए 18 जनवरी को एक कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर चालान को लेकर नया नियम, हादसे कम करने के लिए लिया गया है फैसला
पक्के मकान बनाने के लिए मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 18 जनवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य कार्यक्रम होगा, जहां लाभार्थियों को किस्त की पहली रकम जारी की जाएगी और उनके साथ संवाद भी किया जाएगा. योजना के पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने और निर्माण कार्य को गति देने के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा. किस्त की रकम लोगों के बैंक खाते में जाएगी.
कार्यक्रम में बुलाए गए हैं 1500 लाभार्थी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के करीब 2 लाख लाभार्थी हैं, जिनके खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. करीब 1500 लाभार्थियों को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बुलाया गया है, वहीं बाकी लाभार्थी ऑनलाइन जुड़ेंगे. इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरकारी प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा.
यह भी पढ़ें: यूपी में अब नक्शा पास करवाना और भी आसान, योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
मुख्यमंत्री ने बताया कि लाभार्थियों से बात करके उनके घर निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट की जानकारी ली जाएगी. कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री एके शर्मा के अलावा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौजूद रहने को कहा गया है.
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 hr ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
4 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
4 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
5 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
18 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines